{"_id":"683f430c02af7c6d17067924","slug":"after-the-wedding-in-a-mass-wedding-the-groom-arrived-with-a-wedding-procession-the-father-in-law-carried-him-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-134714-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: सामूहिक विवाह में शादी के बाद बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, ससुर ने लाैटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: सामूहिक विवाह में शादी के बाद बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, ससुर ने लाैटाया
विज्ञापन
हलिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शादी करने के बाद दूल्हे के परिजन बरात लेकर दुल्हन के घर पहुंचे। इस पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया और उसके पिता ने बरात लौटा दी। इसकी वजह गहने, कपड़े और शृंगार का सामान न लाना बताई जा रही है।
यह घटना हलिया थाना क्षेत्र के सोनगढ़ा गांव की है, जहां सोमवार रात बरात लेकर पहुंचे दूल्हे को बिना दुल्हन के घर वापस लौटना पड़ा। सोनगढ़ा गांव पप्पू कोल ने अपनी बेटी का विवाह मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत भटवारी गांव में मार्च माह में हलिया के महादेव निवासी रघुनाथ के पुत्र श्याम उर्फ सोनू से किया था। जहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के बाद फिर से शादी की रस्म पूरी करने के लिए दोबारा सोमवार को विवाह की तिथि निर्धारित की गई। शादी के बाद दूल्हे के परिजन दुल्हन के घर बरात लेकर पहुंचे, लेकिन दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया।
दुल्हन के पिता का आरोप है कि दुल्हन के लिए गहने, कपड़े एवं शृंगार का सामान नहीं लाए जो कि शादी के लिए जरूरी था। इस संबंध में थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। अगर प्रार्थना पत्र आता है तो कार्रवाई की जाएगी।