{"_id":"622e351547121f73e839aecd","slug":"after-the-elections-now-the-development-works-will-take-wings-mirzapur-news-vns6431062179","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव के बाद अब विकास कार्यों को लगेंगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव के बाद अब विकास कार्यों को लगेंगे पंख
विज्ञापन
मिर्जापुर। विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का कार्यक्रम पूरा हो गया है। शांतिपूर्वक निर्वाचन कार्य निपट जाने के बाद अब जनता को विकास कार्यों के पूरा होने की उम्मीद जागी है। माना जा रहा है कि बड़ी और महत्वपूर्ण परियोजना जल जीवन मिशन, विंध्य कारिडोर व ऐसी ही अन्य योजनाएं अब गति पकड़ेंगी और उसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
जिले में 22 सौ करोड़ रुपए की जल जीवन मिशन योजना संचालित हो रही है। जिले के नौ स्थानों पर इसके तहत काम किया जा रहा है। इस परियोजना के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर को नल से जल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया गया है। कार्य तो हो रहा है लेकिन चुनाव के चलते अधिकांश जगहों पर कार्य ठप पड़ गया था। चुनाव बीत जाने के बाद माना जा रहा है कि यह कार्य एक बार फिर से गति पकड़ेगा और शीघ्र ही इसको पूरा किया जाएगा
विंध्य कारिडोर योजना को मिलेगा पंख
मिर्जापुर। विंध्य कॉरिडोर योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस योजना के तहत मां विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ सुंदरीकरण करा कर आम दर्शनार्थी को सुविधा उपलब्ध कराना है। इसके प्रथम चरण में परिक्रमा पथ के लिए मंदिर के चारों तरफ 50 फीट की चौड़ाई में ध्वस्तीकरण कराकर निर्माण कार्य आरंभ किया गया है। इसके साथ ही स्टेशन से विंध्यवासिनी मंदिर तक के मार्ग का भी चौड़ीकरण किया जाना है। उसके लिए भी ध्वस्तीकरण किया जा रहा है। अभी तक यह सारा कार्य ठप पड़ा था लेकिन अब इसमें फिर गति बढ़ने की उम्मीद है। प्रारंभिक लागत 331 करोड़ कि यह परियोजना यदि समय से पूरी हो जाती है। तो जिले के लिए एक गौरव की बात होगी। इससे दूर दूर से मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले दर्शनार्थियों को काफी राहत होगी और इस सुविधा का स्थानीय लोग भी लाभ उठा सकेंगे।
विज्ञापन
इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भी जारी हो सकता है धन
मिर्जापुर। वर्षों से बन रहे इंजीनियरिंग कॉलेज का निर्माण अभी भी अटका हुआ है। थोड़ा-थोड़ा धन जारी होने के कारण 125 करोड़ रुपये बजट की यह परियोजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। जबकि इस परियोजना को शुरु हुए लगभग 15 वर्ष बीत चुके हैं। ऐसे में निर्वाचन कार्य पूरा होने से लोगों को यह उम्मीद बन रही है कि इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए भी एक मुश्त बजट जारी करके उसे शीघ्र पूरा कराया जाएगा। इसी प्रकार पथरहिया स्थित रेलवे का दक्षिणी द्वार अभी पूरा नहीं हो सका है। 32 करोड़ की यह योजना अभी तक पूरी नहीं हो सकी है। माना जा रहा है कि अब इसके भी पूरे होने के दिन आ गए हैं।