फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After five days, the sun came out for two hours; fog persisted until afternoon, with visibility at 10 meters.

Mirzapur News: पांच दिन बाद दो घंटे के लिए निकली धूप, दोपहर तक छाया रहा कोहरा, 10 मीटर रही दृश्यता

Tue, 23 Dec 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
After five days, the sun came out for two hours; fog persisted until afternoon, with visibility at 10 meters.
घने कोहरे के बीच विंध्याचल में मिर्जापुर-प्रयागराज हाईवे पर गुजरते वाहन।-संवाद।
मिर्जापुर। शीतलहर के कारण जिले में पांच दिन बाद सोमवार को दो घंटे के लिए धूप निकली। दोपहर दो बजे तक कोहरा छाया रहा। दो बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हुए। इसके बाद धूप निकली। इससे लोगों को दो घंटे के लिए राहत मिली। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर रही। हालांकि, शाम चार के बाद फिर से गलन बढ़ गई।
विज्ञापन

सोमवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, एक दिन पहले रविवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव होने से धुंध के बीच धूप भी बेअसर रहा। नगर पालिका की ओर से अलाव नहीं जलवाए जाने के कारण चौराहों और तिराहों पर लोग ठंड में ठिठुरते रहे। जिगना में बीडीओ रामपाल ने गो-आश्रय स्थल में अलाव जलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


ठंड के कारण कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय दो दिन बंद

संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। डीएम के आदेश पर ठंड के कारण जिले के सभी बोर्ड के कक्षा एक से आठ तक के विद्यालय 23 व 24 दिसंबर को बंद रहेंगे। यह जानकारी देते हुए बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि शिक्षक पूर्व की भांति विद्यालय में उपस्थित रहकर यू- डायस, आधार आदि का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed