फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After eight years, 50 thousand killer prizes were caught

आठ वर्ष बाद पकड़ा गया 50 हजार का हत्यारोपी इनामियां

Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
After eight years, 50 thousand killer prizes were caught
मिर्जापुर। पड़री पुलिस और एसओजी की टीम ने सोमवार की सुबह पड़री के धनही गांव से हत्या के आरोप में 50 हजार इनामियां आरोपी को आठ वर्ष बाद गिरफ्तार किया। मामले का खुलासा एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता कर किया ।
विज्ञापन

दो अक्तूबर 2014 को बृजराज सिंह अपनी पत्नी, पुत्री आंचल सिंह, पुत्र सर्वजीत व रणजीत के साथ गांव में रामलीला देखने जा रहे थे। रात साढ़े नौ बजे बेलवन रेलवे पुल के पास ओम सिंह और अन्य लोगों ने पुरानी रंजिश में बृजराज की गोली मार कर हत्या कर दी। सर्वजीत के पैर मेें गोली लगी। टार्च की रोशनी में महिला ने हत्यारोपी को पहचान लिया। पुलिस ने ओम सिंह पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया। लेकिन आरोपी ओम सिंह मुंबई जाकर नाम बदल कर ओमश्री उर्फ डब्बू बनकर रनहे लगा। वहां पहले आटो और बाद में टैक्सी चलाने लगा। एएसपी सिटी ने बताया कि ओम सिंह पर 50 हजार के इनाम की घोषणा की गई। कुर्की आदि कार्रवाई के डर से ओम सिंह अपने घर धनही आया था। मुखबिर की सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष और एसओजी की टीम ने उसे दबोच लिया। गांव वालों से उसकी पहचान कराई। ओम सिंह पर छह मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी का साथी हाकिम जो हाल ही में वाराणसी के डीएलडब्ल्यू में लूट की घटना को अंजाम दिया था, वो पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed