फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   After dispute with brother and sister, Kishore hanged himself

भाई-बहन से विवाद के बाद किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

Wed, 29 Sep 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
After dispute with brother and sister, Kishore hanged himself
पड़री। थाना क्षेत्र के कोटवा गांव में मंगलवार की सुबह भाई-बहन से किसी बात को एक किशोर का विवाद हो गया। इसके बाद किशोर ने बड़ेर के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी प्रमोद यादव (14) पुत्र राजकुमार उर्फ कल्लू यादव पंडित विष्णुचरण उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्षा आठ का छात्र था। मंगलवार की सुबह उसका छोटे भाई-बहन से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह चुपचाप एकांत में बैठ गया। उसकी मां पुष्पा देवी घास काटने के लिए सिवान में चली गई। इस दौरान उसने छप्पर की बड़ेर के सहारे फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मां पुष्पा देवी खेत से घर पहुंची तो पुत्र को फंदे पर लटका पाया। मां का शोर सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से उसे फंदे से नीचे उतारा गया। सूचना पर पड़री थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह दो भाइयों और तीन बहनों में बड़ा था। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि छोटे भाई-बहन से विवाद के बाद किशोर ने फंदे पर लटककर जान दे दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed