{"_id":"67fa25bfdfc5c1b887099b15","slug":"after-a-dispute-the-couple-jumped-in-front-of-the-train-wife-died-and-husband-injured-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: आपसी विवाद के बाद दंपति ट्रेन के सामने कूदे, पत्नी की मौत पति घायल, इंदिरानगर गांव की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: आपसी विवाद के बाद दंपति ट्रेन के सामने कूदे, पत्नी की मौत पति घायल, इंदिरानगर गांव की घटना
Sat, 12 Apr 2025 02:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:05 PM IST
सार
ट्रेन से यात्रा कर रहे दंपति ने पहले आपस में झगड़ा किया फिर ट्रेन के सामने कूद गए। घटना में पत्नी की मौत हो गई और पति बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
UP Police, यूपी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरानगर नई बस्ती निवासी पति पत्नी शनिवार के सुबह करीब दस बजे आपस में विवाद कर लिए । विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों घर के पीछे से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूद कर आत्महत्या करने का प्रयास किए। जिसमें पत्नी की मौत हो गई। पति गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी होते ही परिजनों ने एंबुलेंस से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां पर पति का प्राथमिक उपचार कर ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया है। महिला की मौत हो गई। कजाकपुरा वाराणसी निवासी शानू पाल (24), अपनी पत्नी संगीता(21) निवासी शैलपूर्ति मोहल्ला के साथ लव मैरिज शादी की थी।
विज्ञापन
राजगढ़ थाना क्षेत्र के इंदिरानगर नई बस्ती में जमीन लेकर घर बना लिया था। जो अपने भाई भाभी के साथ बगल में बने घर में रहता था। शनिवार को करीब 10 बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों जान देने के लिए तैयार थे।
विज्ञापन
तभी घर के पीछे जा रही मालगाड़ी के सामने दौड़कर कूद गए। जिससे संगीता (21) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लती शानू पाल गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर एंबुलेंस से दोनों पति-पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ लाया गया।
जहां पर पति का प्राथमिक उपचार कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष महेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि दोनों में विवाद के बाद ट्रेन के सामने कूदने की जानकारी मिली है। महिला की मौत होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पति को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर भेजा गया है।