{"_id":"6820f3f9b792cec2050117ca","slug":"after-a-dispute-in-the-wedding-procession-the-glass-of-the-bolero-was-broken-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-133598-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बरात में विवाद के बाद बोलेरो का शीशा तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बरात में विवाद के बाद बोलेरो का शीशा तोड़ा
विज्ञापन
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के तिलई मौआर गांव में आई बरात में विवाद के बाद कुछ युवकों ने बोलेरो का शीशा तोड़ दिया। बोलेरो चालक दो आरोपियों को पकड़कर थाने ले गया, जहां दोनों पक्षों ने सुलह कर ली।
तिलई मौआर गांव में शनिवार की शाम संतोष कुमार गौड़ के यहां जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव से बरात आई थी। आर्केस्ट्रा के दौरान गांव के कुछ युवकों और बरातियों में कहासुनी हो गई। रविवार को भोर में तीन युवकों ने ईट-पत्थर चलाकर बोलेरो का शीशा तोड़ दिया।
बरातियों ने दौड़ा कर दो युवकों को पकड़ लिया और उन्हें लेकर जिगना थाने पहुंचे। बाद में जिगना पुलिस ने सभी को विंध्याचल थाना भेज दिया।
वहीं, युवकों के परिजनों ने डायल 112 पर फोन कर आरोप लगाया कि बराती उनके बेटों को उठा ले गए हैं। थानाध्यक्ष अमित कुमार प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है। संवाद