{"_id":"620171d070990347be058c61","slug":"affidavits-will-increase-voting-percentage-mirzapur-news-vns63749255","type":"story","status":"publish","title_hn":"शपथ पत्रों से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शपथ पत्रों से बढ़ेगा मतदान प्रतिशत
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एक अभिनव प्रयोग किया है।
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये एक शपथ पत्र तैयार कर समस्त स्कूलों के छात्र-छात्राओं को दिया गया है। सात मार्च को विधानसभा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने तथा अपने सगे संबंधियों, मित्रों व पड़ोसियों को भी वोट डालने के लिये प्रेरित करेंगे’ विषयक शपथ पत्र पर वे अपने अभिभावकों के हस्ताक्षर कराकर जमा करेंगे।
शपथ पत्र विभिन्न स्कूलों के 50 हजार छात्र-छात्राओं को दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि शपथ पत्र का प्रारूप पूर्व में भी स्कूल के विद्यार्थियों को दिया गया था, परंतु कोविड-19 के दृष्टिगत स्कूल अब तक बंद थे। शासन के निर्देशानुसार सोमवार को विद्यालय खोले गए। पहले दिन पांच हजार छात्रों ने अपने अभिभावकों से शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराकर स्कूलों में जमा किया।