फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Advocates will protest against changing the village

गांव बदलने का विरोध करेंगे अधिवक्ता

Wed, 16 Sep 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Advocates will protest against changing the village
लालगंज। चकबंदी विभाग द्वारा गांव बदले जाने को लेकर अधिवक्ता और ग्रामीण दोनों परेशान हैं। दोनों ने कहा कि स्थान परिवर्तन से काश्तकारों को परेशानी होगी। एसओसी कार्यालय के निर्णय के लेकर अधिवक्ताओं और काश्तकारों ने प्रश्नचिन्ह खड़ा कर दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का स्पष्ट कहना है कि दोनों सीओ कार्यालय में वही गांव जोड़े जाएं जो उनके करीब या नजदीक हो। चर्चा यह है कि सीओ रतेह कार्यालय के दो गांव गड़बड़ा राजा और बरडिहा को हलिया सर्किल से जोड़ने की पूरी तैयारी कर ली गई है। यह भनक लगते ही अधिवक्ताओं ने विरोध करने का मन बना लिया है। इसके पूर्व में लालगंज तहसील क्षेत्र के नरौली करौंदी गांव को हलिया से जोड़ करके पहले से ही अधिवक्ताओं के नजर में मामला विवादित हो चुका है। अधिवक्ताओं का कहना है कि नरौली करौदी सीहोर सर्किल लालगंज से जोड़ा जाने की जरूरत थी। उसे हलिया से जोड़ करके के ग्रामीणों और काश्तकारों को परेशान किया जा रहा है। उपरौध अधिवक्ता समिति के पूर्व अध्यक्ष कैलाशपति त्रिपाठी का कहना हैं कि दूरी और सुविधा के हिसाब से निर्णय लिए जाने की जरूरत है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed