{"_id":"604797ad8ebc3e8d3534074c","slug":"advocates-strike-ended-after-talks-with-dm-mirzapur-news-vns5789866163","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से वार्ता के बाद खत्म हुई अधिवक्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से वार्ता के बाद खत्म हुई अधिवक्ताओं की हड़ताल
विज्ञापन
मिर्जापुर। दुर्व्यवहार मामले में शुक्रवार से चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल और विरोध प्रदर्शन मंगलवार को डीएम से वार्ता के बाद समाप्त हो गया। मंगलवार को अधिवक्ता सुबह कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठ गए। बाद में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल ने पहले एडीएम से वार्ता की फिर डीएम से मुलाकात की। डीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने बार सभागार में बैठक कर हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी। बैठक के प्रस्ताव में अधिवक्ताओं ने बताया कि जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के अधिवक्ता उमाकांत पांडेय से दुर्व्यवहार पर खेद प्रकट करने के बाद आंदोलन समाप्त करने का निर्णय लिया गया है।
शुक्रवार को डीएम कार्यालय में फरियादी को लेकर गए अधिवक्ता ने आरोप लगाया था कि डीएम ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद से अधिवक्ता हड़ताल और प्रदर्शन कर रहे थे। सोमवार को भी बात न बनने पर मंगलवार को अधिवक्ता कलेकट्रेट पर दरी बिछाकर धरने पर बैठ गए। इस दौरान नगर मजिस्ट्रेट विनय सिंह और सीओ सिटी प्रभात राय अधिवक्ताओं को मनाने आए पर अधिवक्ता नहीं मानें। इस दौरान एक अधिवक्ता ने प्रतिनिधिमंडल के डीएम से बात करने की बात कही। इस पर अधिवक्ता दो गुट में बंट गए। एक धड़ा बात करने को राजी हुआ तो कुछ लोग डीएम के बाहर आकर माफी मांगने पर अड़े रहे। थोड़ी देर बाद बार के अध्यक्ष के साथ अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल पहले एडीएम यूपी सिंह के कार्यालय में गया। वहां पर एडीएम से वार्ता हुई। इसके बाद डीएम से मिले। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा भी रहे। डीएम से वार्ता के बाद अधिवक्ता एएसपी सिटी के साथ बार सभागार तक गए। वहां अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त करने का फैसला लिया।