फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   adverse entry to the officer of Animal Husbandry Department

Mirzapur News: पशुपालन विभाग के अधिकारी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
adverse entry to the officer of Animal Husbandry Department
मिर्जापुर। मंडलायुक्त डॉ.मुथु कुमार स्वामी बी ने बुधवार को पथरहिया स्थित कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं पर कानून व्यवस्था व विकास कार्यों में हुई प्रगति आदि की समीक्षा की। इस दौरान पशुपालन विभाग की किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की प्रगति कम मिलने पर संबंधित अधिकारी को उन्होंने प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। उन्होंने मंडलीय दुग्ध विकास अधिकारी से भी विभिन्न डेयरी योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं मिलने पर स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने श्रमिक पंजीकरण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उप श्रमायुक्त को चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

बैठक में राजस्व, कर एवं करेत्तर तथा कानून व्यवस्था की स्थिति की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान सभी कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता खराब होने पर संबंधित ठेकेदार की फर्म को आरोप पत्र देने के साथ ही काली सूची में डालें। साथ ही जरूरी कार्रवाई भी करें। उन्होंने सड़कों के निर्माण व मरम्मत कार्य को लेकर अधिकारियों को आगाह किया कि जांच के दौरान सड़क की गुणवत्ता खराब मिलने पर उसी बजट में गिट्टियां उखड़वाकर सड़क निर्माण की प्रक्रिया पूरी कराई जानी चाहिए। उन्होंने मुख्य विकास अधिकारी क्षेत्र में निकलकर सड़क निर्माण की गुणवत्ता की जांच करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने स्ट्रीट सोलर लाइट के संबंध में कहा कि जहां भी स्ट्रीट सोलर लाइट लगाई जानी है, उसके लिए जिलेवार प्रस्ताव 15 जून तक भेजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। बैठक में जल जीवन मिशन, सोन पंप कैनाल की क्षमता वृद्धि आदि की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त ने श्रमिक पंजीकरण कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं होने पर उप श्रमायुक्त को चेतावनी भी दी। उन्होंने कार्ययोजना बनाकर श्रमिकों के पंजीकरण का लक्ष्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने पेयजल से संबंधित विभागों के अधिकारियों को आगाह किया कि पेयजल की समस्या किसी भी स्तर पर नहीं होनी चाहिए। जहां टैंकर से पानी जाता हो, वहां सतर्क दृष्टि रखें। नहरों के माध्यम से तालाब व पोखरों को भरवाने की भी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्योग विभाग की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रतिष्ठित उद्यमियों तथा व्यक्तियों को आकांक्षात्मक विकास खंडों को गोद लेने के लिए प्रेरित करें। इसके तहत मिर्जापुर में पांच तथा भदोही के एक विकास खंड में योजना को प्रभावी ढंग से संचालित करने का निर्देश दिया। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को जर्जर विद्यालय भवनों को ध्वस्त कराकर नए सिरे से निर्माण के लिए निर्धारित प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की गोल्डन कार्ड, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम सहित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को चिकित्सालयों में चिकित्सकों की उपस्थिति की जांच करने तथा अनुपस्थित रहने वाले चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, स्वच्छ भारत मिशन, सामुदायिक शौचालय निर्माण, ऑपरेशन कायाकल्प, पंचायत भवनों की मरम्मत, अमृत योजना के तहत जलापूर्ति, सीवर एवं पार्क, अपशिष्ट प्रबन्धन, खाद्य सुरक्षा योजना सहित अन्य कार्यों की भी समीक्षा की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने कहा कि अधिकारी बैठक में भ्रमित न करते हुए सही सूचना उपलब्ध कराते हुए वस्तुस्थिति की जानकारी दें। उन्होंने आगाह किया कि गलत जानकारी देने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। बैठक में उप पुलिस महानिरीक्षक आरपी सिंह, जिलाधिकारी मिर्जापुर दिव्या मित्तल, भदोही गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर संतोष कुमार, सोनभद व भदोही के पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, सोनभद्र सौरभ गंगवार, संयुक्त विकास आयुक्त सुरेश चन्द्र मिश्र, अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल समेत कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed