फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Adverse entry to six MOICs on short progress

कम प्रगति पर छह एमओआईसी को प्रतिकूल प्रविष्टि

Fri, 26 Nov 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Adverse entry to six MOICs on short progress
कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को कोविड वैक्सीनेशन के प्रथम व द्वितीय डोज तथा जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में अर्बन, लालगंज, पटेहरा व चील्ह, सहित अन्य दो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की प्रगति खराब रही। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुये छह एमओआईसी को प्रतिकूल प्रविष्टि देने का निर्देश दिया। साथ ही बैठक में उप मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल अधिकारी डॉ बीके भारती के अनुपस्थित रहने पर उनका आज वेतन रोकते हुये स्पष्टीकरण की मांग की गयी।
विज्ञापन

उन्होने कहा कि प्रथम डोज के वैक्सीनेशन को शत प्रतिशत लगाने का लक्ष्य प्रधानमंत्री द्वारा 10 अगस्त तक निर्धारित किया गया है। उन्होने कहा कि वैक्सीनेशन डोज लगाने में प्रगति लाये। आशा व ऑगन बाड़ी कार्यकत्रियो को सक्रिय करें तथा घर-घर जाकर जिन्हे वैक्सीन न लगा हो उन्हे लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने यह भी कहा कि अगले आठ दिनों में जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 10 हजार से कम वैक्सीनेशन पाया जाता है तो ऐसे प्रभारी केंद्रों पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी। कहा कि बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, ईट, भट्टा, भीड़ भाड़ स्थानों पर अलग से कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कार्य सुनिश्चित किया जाय। उन्होने कहा कि बाहर से आने वाले व्यक्तियो का भी आईकार्ड लेकर यदि उन्हे वैक्सीन नही लगा है तो लगाया जाय। इस राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नही की जायेगी। बैठक में जिला स्वास्थ्य समिति में प्रत्येक बिंदुओं पर जननी सुरक्षान्तर्गत पात्र लाभार्थियो को देय धनराशि एवं आशाओं में समय पर मानदेय उपलब्ध कराना, चश्मा वितरण, बाल स्वास्थ्य परीक्षण सहित सभी बिन्दुओ पर समीक्षा की गयी। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओ को प्रत्येक मरीजों को उपलब्ध कराया जाय। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाशत नहीं की जायेगी। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पीडी गुप्ता सहित सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed