फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADRM reached Jigna railway station

जिगना रेलवे स्टेशन पहुंचे एडीआरएम

Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
ADRM reached Jigna railway station
,जिगना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते एडीआरएम अमित मिश्र । - फोटो : MIRZAPUR
जिगना। प्रयागराज मंडल के एडीआरएम अमित मिश्रा ने शुक्रवार की शाम जिगना रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। स्टेशन मास्टर कक्ष में लगे सिंगनल उपकरण आदि को देखा। स्टेशन मास्टर विनोद कुमार व सहायक स्टेशन मास्टर रवि भूषण से यहां व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन

अधिकारियों और कर्मचारियों ने जर्जर आवास व पेयजल की समस्या से एडीआरएम को अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान एक गाड़ी गुजर रही थी कि सहायक स्टेशन मास्टर उसे हरी झंडी दिखा रहे थे तथा एक हाथ में लाल झंडी भी लिए रहे। एडीआरएम के पीआरओ ने लाल झंडी की उपयोगिता पर सहायक स्टेशन मास्टर से सवाल पूछ लिया। झंडी संबंधित जानकारी साझा किया। निरीक्षण के दौरान सबकुछ ठीकठाक पाए जाने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। इसी दौरान ग्रामीण रमा शंकर पाल, रमाकांत सरोज, बाबूलाल, राजू मोदनवाल, रामराज, इंद्रजीत, रूपचंद व राजमनि आदि ने पैदल पुल के निर्माण व पैसेंजर ट्रेन चलाने को लेकर पत्रक सौंपा। जिस पर एडीआर एम ने कहाकि सवारी गाडियां धीरे शुरू हो रही हैं। शीघ्र ही पैसेंजर गाड़ी भी चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed