फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   ADM went to the spot and resolved the land dispute

Mirzapur News: एडीएम ने मौके पर जा कर किया विवादित जमीन का समाधान

Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
ADM went to the spot and resolved the land dispute
लालगंज। अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने शुक्रवार को एसडीएम लालगंज आसाराम वर्मा के साथ वामन मोड़ स्थित विवादित जमीन का निरीक्षण किया। दोनों पक्षों की उपस्थिति में विवाद की गहन समीक्षा के बाद सहमति से मामले का निस्तारण किया। मामला यह था कि 13 नवंबर को जमीन विवाद के कारण महिला ने डीएम कार्यालय के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि प्रशासन की तत्परता और सतर्कता के कारण समय रहते इस घटना को टाल दिया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रियंका निरंजन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एसडीएम लालगंज को विवादित स्थल पर भेजने और समस्या का समाधान का निर्देश दिया। एसडीएम आसाराम वर्मा ने मामले को प्राथमिकता देते हुए दोनों पक्षों को बुलाया और विवाद का निस्तारण कर दिया। विवाद के समाधान की स्थिति को सुनिश्चित करने के लिए एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान एडीएम ने दोनों पक्षों से सीधे बातचीत कर मामले की जानकारी ली। सहमति से विवाद को सुलझा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed