{"_id":"5fda585f8ebc3ec1042435fc","slug":"adg-arrives-to-investigate-after-cm-s-ultimatum-mirzapur-news-vns5636963153","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम के अल्टीमेटम के बाद जांच करने पहुंचे एडीजी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के अल्टीमेटम के बाद जांच करने पहुंचे एडीजी,
विज्ञापन
लालगंज/विंध्याचल। बामी गांव के तिहरे हत्याकांड में सीएम की चेतावनी के बाद अधिकारियों की भागदौड़ फिर शुरू हो गई है। बुधवार को एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण लालगंज बामी गांव पहुंचे। पहले परिजनों से वार्ता की, उनकी मांगों को पूरा कराने की बात कही। इसके बाद उन्होंने अष्टभुजा डांक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक कर घटना का खुलासा करने के लिए चल रही जांच की समीक्षा की। समीक्षा करने के बाद एडीजी ने जल्द मामले का खुलासा करने की बात कही। एडीजी जोन वाराणसी भले ही जल्द खुलासे की बात कह रहे हैं पर पुलिस और जांच टीम अब भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।
बामी गांव में एक ही परिवार के तीन किशोरों की हत्या किए जाने के मामले में पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। बुधवार को पहुंचे एडीजी जोन वाराणसी बृजभूषण ने गांव पहुंच कर परिजनों से बात की। अष्टभुजा डाक बंगले में अधिकारियों के साथ बैठक की। मामले में मंगलवार को किशोरों के परिजनों ने विधायक द्वय के साथ मुख्यमंत्री से मिलकर हत्या का खुलासा करने, सुरक्षा के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की थी। मामले में सीएम की नाराजगी पर आनन फानन में थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी समेत चार को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। इतनी कार्रवाई, चेतावनी के बाद भी पुलिस के पास कोई साक्ष्य नहीं है, ऐसे में पुलिस हवा में तीर चला रही है। बुधवार की दोपहर आईजी पीयूष श्रीवास्तव, एसपी अजय कुमार सिंह के साथ बामी गांव पहुंचे एडीजी जोन ने परिजनों से बात कर उनको सुरक्षा का भरोसा दिलाया। एडीजी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि अपराधिय्रों को पकड़ने का अभियान तेज किया जाएगा।
गृह सचिव ने की बात
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर वापस आए गांव वापस आए पीड़ित श्याम नारायण तिवारी ने बताया कि मंगलवार को सीएम से मिलकर तीनों परिवारों में से एक-एक को सरकारी नौकरी, सुरक्षा के लिए असलहे का लाइसेंस दिए जाने और आर्थिक सहयोग राशि बढ़ाने की मांग की गई थी। मुख्यमंत्री का इसमें सकारात्मक रुख रहा। गृह सचिव ने बुधवार को दूरभाष पर श्याम नारायण तिवारी से बात भी की। बताया कि मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवार के लोगों को पांच-पांच लाख की आर्थिक सहायता व परिवार की सुरक्षा पुख्ता किए जाने की बात कही।
विज्ञापन
......................................
नए प्रभारी हुए तैनात
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद लालगंज थाना और लहंगपुर पुलिस चौकी को लाइन हाजिर किए जाने के बाद बुधवार को नए प्रभारी ने कार्यभार संभाल लिया। लालगंज थाने का नया प्रभारी कछवां थानाध्यक्ष रहे सुभाष चंद्र राय को बनाया गया। लहंगपुर चौकी का प्रभार पुलिस लाइन में तैनात उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडेय को दिया गया।