फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Addition and change of name in voter list is free

मतदाता सूची में नाम जोड़ना व परिवर्तन है निशुल्क

Thu, 25 Nov 2021 08:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Addition and change of name in voter list is free
कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर एडीएम ने मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सहयोग करने को कहा। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटाने, बूथ परिवर्तन, डुप्लीकेट मतदाता कार्ड तथा अन्य कार्य निशुल्क है।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम जोड़ने, नाम संशोधन, बूथ परिवर्तन आदि को सफल बनाने के उद्देश्य से सभी राजनीतिक दल के पदाधिकारियों व प्रतिनिधियों के साथ उप जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ल ने बैठक की।
विज्ञापन

कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे युवाओं या किसी व्यक्ति का यदि नाम छूट गया हो तो वे अपने संबंधित बूथ पर जाकर फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि पुरीक्षण अभियान 30 नवम्बर 2021 तक चलाया जा रहा है। डिलीशन या एडिशन के फार्मों की सुपर चेकिंग रैंडम आधार पर उच्चाधिकारियों द्वारा भी की जा रहीं है। उन्होने कहा कि मतदाता कार्ड, डुप्लीकेट कार्ड निर्वाचन आयोग के द्वारा संबन्धित व्यक्ति के पते पर निशुल्क भेजा जायेगा। बैठक में चंद्राशु गोयल, नाग्रेन्द्र तिवारी, मिन्हाज अहमद, मो. शमीम सिद्दीकी, अरशद, प्रियान्शु गुप्ता, अरबिंद सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed