फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   AD Basic has sought clarification from 10 BEOs

एडी बेसिक ने 10 बीईओ से स्पष्टीकरण तलब किया

Fri, 25 Feb 2022 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:50 AM IST
विज्ञापन
AD Basic has sought clarification from 10 BEOs
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने बैठक में नहीं आने वाले खंड शिक्षा अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब कर लिया है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 32 सहायक अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित भी किया है।
विज्ञापन

एडी बेसिक डॉ. फतेह बहादुर सिंह ने सोमवार को पटेहरा स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई थी। उसमें शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर चर्चा होनी थी। इस बैठक में मड़िहान लालगंज व राजगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारियों को छोड़कर अन्य 10 खंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित नहीं हुए। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एडी बेसिक ने संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांग लिया है। इसमें एडी बेसिक ने कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसी प्रकार एडी बेसिक ने मड़िहान में चल रहे प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया था। उसमें शिक्षक अनुपस्थित मिले तथा कोन में 11 शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इस पर उन्होंने मड़िहान व उनके साथी 32 सहायक अध्यापकों पर कार्रवाई के लिए बीएसए को निर्देशित किया है।
विज्ञापन

ज्ञात हो, इस समय विभिन्न जगहों पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा है। प्रशिक्षण में से प्राय: हस्ताक्षर बनाकर शिक्षक गायब हो जाते थे। इसकी जानकारी जब एडी बेसिक को मिली तो उन्होंने मड़िहान में प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण किया। उसमें बड़ी संख्या में शिक्षक अनुपस्थित मिले, लेकिन उनके हस्ताक्षर बने हुए थे। इस पर एडी बेसिक ने उन शिक्षकों के नामों की सूची बनाकर बीएसए को दी और कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed