{"_id":"67bb6a0d0e4fbacb51096619","slug":"action-will-be-taken-against-government-doctors-doing-private-practice-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-130095-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट प्रैक्टिस करने वाले सरकारी डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई : सीएमओ
विज्ञापन
मिर्जापुर। निजी प्रैक्टिस और घर पर क्लीनिक चलाने वाले सरकारी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह कहना है सीएमओ डॉ. सीएल वर्मा का। उन्होंने बताया कि मेडिकल काॅलेज और सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टर घर पर क्लीनिक खोल मरीजों को देखने और निजी अस्पतालों में प्रैक्टिस की शिकायत मिलती थी।
पूर्व में कई डॉक्टरों पर कार्रवाई भी हो चुकी है। इस पर रोक लगाने के लिए चिकित्सा शिक्षा और चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने पत्र भेजकर राजकीय चिकित्सा शिक्षक और सरकारी डाॅक्टर के निजी प्रैक्टिस की जांच करने के लिए निर्देशित किया था। 20 फरवरी तक रिपोर्ट मांगी गई थी।
बताया कि शासन के निर्देश पर जिलाधिकारी, एसपी, सीएमओ, एसआईसी आदि की कमेटी गठित की गई है। सभी सरकारी चिकित्सकों से शपथ पत्र लिया गया है। इसमें उन्होंने निजी प्रैक्टिस न करने और न ही किसी निजी अस्पताल में काम करने की बात कही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। अगर कोई निजी प्रैक्टिस करते मिला तो संबंधित पर कार्रवाई कर रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत की जाएगी।