{"_id":"6621a8344068b9119107faf4","slug":"action-on-three-including-sdm-for-getting-deficiencies-in-inspection-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-115145-2024-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: निरीक्षण में कमियां मिलने पर एसडीएम समेत तीन पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: निरीक्षण में कमियां मिलने पर एसडीएम समेत तीन पर कार्रवाई
विज्ञापन
मड़िहान। राजस्व परिषद के अध्यक्ष रजनीश दुबे ने बृहस्पतिवार को मड़िहान तहसील का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसडीएम न्यायालय में पुराने तथा धारा-144 सहित अन्य वादों के निस्तारण में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और पत्रावलियों पर जारी किए गए ई-परवाना आदि की जानकारी व्यवस्थित ढंग से अंकित नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। इस तरह की लापरवाही पर उन्होंने संबंधित पेशकार को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही एसडीएम मड़िहान तथा संग्रह लिपिक से स्पष्टीकरण मांग लिया।
उन्होंने एसडीएम न्यायालय के अलावा कार्यालय, बंदी गृह तथा बाकी कार्यालयों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न मामलों की जानकारी भी ली। वादकारियों द्वारा तहसील परिसर में पानी की समस्या उठाने पर उन्होंने तहसील प्रशासन को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की व्यवस्था कराने की हिदायत दी। रजनीश दूबे ने मड़िहान तहसील के सभी तीन न्यायालयों के अलावा आपूर्ति विभाग, बंदी गृह, आरके कार्यालय, अभिलेखागार, नजारत में अभिलेखों का करीब तीन घंटे तक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिया। एसडीएम कक्ष में उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर विचार-विमर्श किया।
उन्होंने आपूर्ति निरीक्षक कार्यालय में वितरण रजिस्टर के निरीक्षण के दौरान एसडीएम से मोटे अनाज के बारे में जानकारी ली। बंदी गृह के निरीक्षण के दौरान बिजली का तार तो था, लेकिन पंखा तथा बारामदा में रोशनी के लिए बल्ब नहीं दिखे। हवालात रजिस्टर में सात बकाएदारों द्वारा कुछ देर पहले रुपये जमा करने के बाद उन्हें छोड़े जाने की जानकारी दर्ज की गई थी। रजिस्ट्रार कानूनगो दफ्तर में पिछले वित्तीय वर्ष की कृषक दुर्घटना बीमा योजना से संबंधित 42 तथा चालू वित्तीय वर्ष की एक फाइल लंबित मिली। अभिलेखागार के बाद उन्होंने नायब तहसीलदार तथा एसडीएम न्यायालय का निरीक्षण किया। पेशी बही तथा मिसिल बंद आदि पुरानी फाइलों के अविलंब निस्तारण की हिदायत दी। इस दौरान ग्रामीण वादकारियों ने बताया कि तहसील में पीने का पानी लेकर आना पड़ता है। इस पर उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत तहसील में पेयजल की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। तहसीलदार न्यायालय में उन्होंने वसीयत, पेशी बही तथा आदान-प्रदान रजिस्टर का अवलोकन किया। इस दौरान पेशकार रामसहाय सिंह के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने कार्यालय के रखरखाव को बेहतर बताया। संग्रह विभाग में आरसी, डिमांड तथा वसूली रजिस्टर के अलावा राजेश तथा राजीव गुप्ता संग्रह अमीन की सर्विस बुक आदि का अवलोकन किया। नजारत कार्यालय के निरीक्षण के दौरान मत्स्य पालन के लिए तालाब के पट्टा की राशि तीन दिन पहले ग्राम सभा के खाते में भेजी गई थी। देर से धनराशि भेजे जाने तथा बाल श्रम अपराध में जयपाल गुप्ता क क्रशर प्लांट पर कम जुर्माना लगाए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, अपर जिलाधिकारी शिवप्रताप शुक्ल, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, तहसीलदार संजीव कुमार यादव, नायब तहसीलदार बिंदु नंदन सिंह आदि मौजूद रहे।