फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of rape caught after taking strict form of court

न्यायालय के सख्त रुप अख्तियार करने पर पकड़ाया दुष्कर्म का आरोपी

Fri, 20 May 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Accused of rape caught after taking strict form of court
मिर्जापुर। न्यायालय के सख्त रुख अख्तियार करने के बाद कटरा कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। दस वर्ष से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को शुक्रवार को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया। दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अपर सत्र न्यायाधीश, एफटीसी प्रथम वायु नंदन मिश्र ने कटरा कोतवाली पुलिस को 26 मई तक आरोपी को अदालत में प्रस्तुत करने की चेतावनी दी थी। गिरफ्तारी न करने पर पुलिस कर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन

कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी दुष्कर्म का एक आरोपी अमीन उर्फ अमीर पिछले दस वर्षों से फरार चल रहा था। कोर्ट में हाजिर न होने से मामले का निस्तारण नहीं हो रहा था। पुलिस मामले में हीलाहवाली बरत रही थी। इसके बाद अपर सत्र न्यायाधीश, एफटीसी प्रथम वायुनंदन मिश्र ने अपर मुख्य सचिव गृह, डीजीपी समेत पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा। कहा कि दुष्कर्म मामले में आठ दिसंबर 2021 को पारित इस न्यायालय के आदेश के अनुपालन में कई बार आदेश प्रेषित किए जाने के बाद अब तक ठोस कार्रवाई नहीं करते हुए उदासीनता बरती जा रही है। कहा कि निर्देश के अनुपालन में यदि कटरा कोतवाली की पुलिस द्वारा कार्रवाई नहीं की जाती है। 26 मई 2022 तक आरोपी को प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो प्रभारी निरीक्षक कटरा कोतवाली सहित सभी जिम्मेदार और पुलिस प्राधिकारियों के खिलाफ न्यायालय को गुमराह करने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। न्यायालय के अल्टीमेटम के बाद कटरा कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। नवागत कटरा कोतवाल नवीन तिवारी के निर्देशन में टीम आरोपी की तलाश में कटिहार गई। वहां जाने पर पता चला कि वह प्रयागराज निकल गया है। प्रयागराज से पीछा करते हुए पुलिस ने आरोपी अमीन उर्फ अमीर को मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed