फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of making illegal railway e-tickets arrested

Mirzapur News: रेलवे का अवैध ई-टिकट बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 01:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Accused of making illegal railway e-tickets arrested
रेलवे ई-टिकट की कालाबाजारी करने वाले वाराणसी जनपद के रामनगर निवासी एक युवक को रेलवे सुरक्षा बल ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। रेल ई-टिकट की कालाबाजारी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन उपलब्ध के अंतर्गत बृहस्पतिवार की रात अवैध टिकट बेचने वाले रामनगर थाना क्षेत्र के रामपुर निवासी राजेश कुमार गुप्ता (50) को प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर नेक्सस के साथ गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

युवक आईआरसीटीसी एजेंट आईडी की आड़ में व्यक्तिगत यूजर आईडी व प्रतिबंधित सॉफ्टवेयर नेक्सस का प्रयोग कर अवैध रूप से जरूरतमदों को तत्काल यात्रा के लिए ई-टिकट बनाकर मनमाना धनराशि वसूलता था। रेलवे सुरक्षा बल प्रभारी चुनार मोहम्मद सालिक ने बताया कि युवक के पास से भविष्य की यात्रा के 10 ई-टिकट व भूतकाल की यात्रा के 76 ई-टिकट बरामद किए गए। इसकी कीमत 1,70,890 रुपये है। इसके अलावा नकद 870 रुपये बरामद किए गए। युवक पिछले लगभग एक वर्ष से टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश्वर प्रसाद यादव, प्रधान आरक्षी दुष्यंत, आरक्षी संतोष कुमार, विनोद राय व क्राइम विंग प्रयागराज की टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed