फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accused of killing brother by attacking with screwdriver arrested

Mirzapur News: पेचकस से हमला करके भाई की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 17 Oct 2024 02:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of killing brother by attacking with screwdriver arrested
कलवारी /राजगढ़। धुरकर गांव में बांस काटने को लेकर हुए मामूली विवाद में मंगलवार रात पेंचकस से वार कर छोटे भाई की हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार सुबह कलवारी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त पेचकस बरामद कर लिया है। थाना क्षेत्र के धुरकर गांव में दो भाई बांस काटने को लेकर आपस में भिड़ गए। इसे लेकर राजू पाल ने छोटे भाई 30 वर्षीय राजेश उर्फ उमेश पाल पर सोते समय पेचकस से वार कर घायल कर दिया। मझले भाई सुरेश पाल ने घायल को राजगढ़ सीएचसी में भर्ती कराया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया, ट्रामा सेंटर ले जाने के पहले अस्पताल में ही उसकी मौत हो गई। मझले भाई सुरेश पाल ने थाने में बड़े भाई के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी थी। बुधवार सुबह पुलिस ने कलवारी के पास से हत्यारोपी राजू पाल को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि पेचकस से वार कर भाई की हत्या के आरोपी राजू पाल के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी को कलवारी के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed