फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   accused of exploitation

लगाया शोषण का आरोप

Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
accused of exploitation
मिर्जापुर। अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड चुनार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मंगलवार को सिंचाई खंड चुनार कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि परेशान और उत्पीड़न किया जा रहा है।
विज्ञापन

सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स का कहना है कि कड़ाके के ठंड में प्रत्येक जूनियर इंजीनियर प्रतिदिन सौ से डेढ़ सौ किलोमीटर दूर स्वयं के खर्चे पर साइट तक पहुंच रहे हैं। जबकि बैठक में अधिशासी अभियंता ने वाहन उपलब्ध कराने की बात कही थी। जूनियर इंजीनियर्स ने का कहना है कि वाहन उपलब्ध कराना तो दूर तेल तक नहीं दिया जा रहा। इसी तरह नहरों के प्राक्कलन गठित करने, नहरों एवं ड्रीप अंतर्गत प्रोजेक्ट बनवाने एवं विभिन्न कार्यों के फोटोग्राफ प्रिंट कराने पड़ते हैं। स्वयं के खर्चे पर सरकारी कार्य कराने पड़ते हैं। कहा कि सिंचाई खंड चुनार के विभिन्न बांधो के पेट्रोलिंग खर्च जूनियर इंजीनियर्स को स्वयं करने पड़ते हैं। वक्ताओं ने कहा उच्चाधिकारियों द्वारा जान बूझकर परेशान करने की नीयत से रविवार अथवा अवकाश के दिनों में साईडों का दौरा किया जाता है। विरोध प्रदर्शन में सिविल डिप्लोमा इंजीनियर संघ जिलाध्यक्ष अध्यक्ष इं. धर्मेंद्र कुमार, सचिव रामबाबू गुप्ता, सहायक अभियंता अजेश्वर सिंह, केके सिंह, मयंक त्रिपाठी, रोहित सिंह यादव, प्रियंका साहू, जितेंद्र चौरसिया, आशुतोष मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed