{"_id":"6a319daac6a78ae0160ca3c4","slug":"accused-in-cattle-smuggling-case-shot-in-encounter-three-arrested-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155494-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी को लगी गोली, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी को लगी गोली, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
विंध्याचल में मुठभेड़ में घायल पशु तस्कर को लेकर जाती पुलिस। स्रोत- पुलिस
जिगना/मिर्जापुर। विंध्याचल पुलिस ने मंगलवार की सुबह लालगंज सड़क पर दादर पहाड़ी के पास मुठभेड़ में पशु तस्करी के आरोपी रोहित यादव निवासी बलौनी खुर्द पोस्ट बसिला थाना चंदौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित के पैर में गोली लगी है। साथ ही भाग रहे दो अन्य आरोपियों अशोक यादव निवासी ग्राम डोहिल चंदौली और राजीव तिवारी निवासी नौगांव देवीपुर पोस्ट नंदिनी थाना विंध्याचल को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल रोहित के पास से तमंचा, कारतूस और पिकअप से पांच मवेशी बरामद किया।
घायल तस्कर को अस्पताल ले जाया गया। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि विंध्याचल पुलिस को सूचना मिली कि पिकअप से मवेशियों को ले जाया जा रहा है। थाना विंध्याचल पुलिस टीम ने गैपुरा से पिकअप वाहन का पीछा किया तो आरोपी लालगंज की तरफ भागे। थानाध्यक्ष विंध्याचल अजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ लालगंज सड़क पर दादर पहाड़ी के पास घेराबंदी की तो पशु तस्करी के आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में रोहित के दाहिने पैर में गोली लगी वह वहीं गिर कर कराहने लगा। पुलिस की पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि हम लोग पशु तस्करी करते हैं। पशुओं को बिहार में ले जाकर बेचते हैं।
रोहित पर दर्ज हैं पशु तस्करी समेत पांच मामले
आरोपी रोहित यादव पर पशु तस्करी, आयुष अधिनियम समेत अन्य धाराओं में पांच मामले दर्ज हैं। इसमें मुगलसराय में दो, चंदौली में एक, सैयदराजा में एक, मिर्जापुर के जिगना थाना में एक मामला दर्ज है।