फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Accident News Two people including farmer died due to drowning in flood water and pit

Accident News: बाढ़ के पानी और गड्ढे में डूबने से किसान सहित दो की मौत, भैंस हांकने के दौरान हादसा; कोहराम

Wed, 06 Aug 2025 06:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 06:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में भैंस हांकने और शाैच करने के दाैरान दर्दनाक हादसा हो गया। दो लोगों की माैत की सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Accident News Two people including farmer died due to drowning in flood water and pit
राजेंद्र की माैत के बाद जुटे लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Mirzapur News: मिर्जापुर के कछवां के बजहां गांव में बुधवार की दोपहर बाढ़ के पानी में भैंस हांकने के दौरान डूबने से राजेंद्र यादव (57) की मौत हो गई। वहीं, चुनार के बलुआ बजाहुर गांव में ससुराल आए जौगढ़ निवासी तौलन (30) की मंगलवार की देर शाम शौच के बाद गड्ढे में हाथ धोते समय फिसलने से डूबकर मौत हो गई। 

विज्ञापन


कछवां के बजहां गांव के पूर्व प्रधान जग्गू यादव के बड़े भाई राजेंद्र यादव घर के सामने बाढ़ में भैंस को हांकने के दौरान पैर फिसलने से पानी में डूब गए। पानी में डूबता देख आस-पास लोगों ने शोर मचाया। 
विज्ञापन


गांव के छब्बन यादव हवा भरी ट्यूब लेकर पानी में कूद पड़े। उनके साथ और लोग भी राजेंद्र यादव की खोजबीन खोजते रहे। काफी मशक्कत के बाद उनको पानी से बाहर निकारा गया। इसके बाद कछवां स्थित क्रिश्चियन अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। वहीं, चुनार के जौगढ़ निवासी तौलन (30) पत्नी की विदाई कराने के लिए ससुराल बलुआ बजाहुर गांव आए थे। मंगलवार की देर रात आठ बजे वह शौच के लिए खेत की तरफ गए थे। 

शौच के बाद वह गड्ढे के पानी में हाथ धो रहे थे तभी उनका पैर फिसल गया। वह पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। ग्राम प्रधान दुखरन सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या ने बताया कि पानी में डूबने से युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed