फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   abuse of woman

जांच से बौखलाए प्रधान प्रतिनिधि ने महिला के साथ की गाली-गलौज

Sat, 03 Jul 2021 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
abuse of woman
राजगढ़। शुक्रवार को जांच टीम को गांव से वापस लौटते ही नाराज प्रधानपति अपने गुर्गो के साथ पहुंचकर पीड़ित महिला के साथ गाली-गलौज करने के साथ ही धमकी दिया है। मामले की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस दोनों पक्षो को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

राजगढ़ विकास खंड के धनावल ग्राम पंचायत में आवास के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में जिलाधिकारी के निर्देश पर खंड विकास अधिकारी ने जांच कर पीड़ित को आरोपित के खिलाफ कार्यवाई करने का आश्वासन दिया है। धनावल ग्राम पंचायत के गरेरी पुरवा निवासिनी शिव कुमारी ने जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसको सरकारी आवास बनवाने के लिए एक लाख बीस हजार रुपये मिले थे। जिसमें ग्राम प्रधान प्रतिनिधि द्वारा कमीशन की मांग की जा रही है। महिला की शिकायत पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी राजगढ़ को जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। शुक्रवार को जांच करने धनबल गांव पहुंचे खंड विकास अधिकारी नंदलाल कुमार ने बताया कि पीड़ित महिला के पुत्र ने मोबाइल फोन द्वारा रिकार्ड किया गया आडियो क्लिप प्रकाश में आया है। जिसमें प्रधान प्रतिनिधि द्वारा पीडित महिला से चालीस हजार रुपये ले लिया गए हैं। वहीं दस हजार रुपये की और मांग की गई है। बीडीओ ने कहा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। आडियो क्लिप की जांच के बाद दोषी पाए जाने पर उचित कार्यवाही की जाएगी। जांच टीम को वापस लौटते ही नाराज प्रधानपति अपने साथियों के साथ मिलकर पीड़ित महिला से गालीगलौज करते हुए धमकी देने लगा। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची मड़िहान पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले जाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed