{"_id":"61ad025e4335ac7bff3c0f9f","slug":"absent-from-review-officer-s-exam-mirzapur-news-vns626178451","type":"story","status":"publish","title_hn":"समीक्षा अधिकारी की परीक्षा से अनुपस्थित रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समीक्षा अधिकारी की परीक्षा से अनुपस्थित रहे
विज्ञापन
मिर्जापुर। रविवार को लोकसेवा आयोग की ओर से समीक्षा अधिकारी की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। जिले में यह परीक्षा 25 केंद्रों पर आयोजित की गई। चार हजार आठ सौ 69 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा के लिए जिले में 10,541 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। उसमें से पांच हजार सात सौ दो परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। जबकि चार हजार आठ सौ 69 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर नोडल अधिकारी एडीएम शिवप्रताप शुक्ल सहित सभी एसडीएम व अन्य प्रशासनिक अधिकारी पूरी परीक्षा के दौरान केंद्रों का चक्रमण करते रहे। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित हुई। एकाध जगहों पर कुछ समस्या हुई लेकिन उससे परीक्षा में कोई व्यवधान नहीं पड़ा। इस परीक्षा के लिए नौ सेक्टर व 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी।
जिले में हो रही समीक्षा अधिकारी की परीक्षा में नकल कराने का आरोप लगाया गया है। परीक्षा देने वालों का कहना है कि स्टेशन रोड स्थित सेंट मेरी स्कूल में परीक्षा सेंटर के कक्ष संख्या नौ में एक परीक्षार्थी को एक घंटे बाद बैठाया गया। विरोध करने पर कहा गया कि वह कहीं और बैठ गई थी। इसलिए उसको उसकी सही जगह पर बैठाया गया है। परीक्षार्थियों का आरोप है कि उसको कहीं अन्यत्र बैठा कर नकल कराया गया। बाद में उसको उसकी सीट पर बैठा दिया गया। इस संबंध में एडीएम शिव प्रताप शुक्ला ने कहा कि वह परीक्षार्थी गलत जगह बैठ गई थी। जांच होने पर उसको उसकी सही जगह पर बैठाया गया। परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। वैसे भी केंद्र पर परीक्षा शुरू होने के बाद किसी को इंट्री नहीं दी जाती है। ऐसे आरोप निराधार है।