फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Aadhar card will be made for newly enrolled children

नए नामांकन वाले बच्चों का बनाया जाएगा आधार कार्ड

Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Aadhar card will be made for newly enrolled children
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों की विभिन्न कक्षाओं में नए सत्र में नामांकित होने वाले बच्चों का शीघ्र ही आधार कार्ड बनवाया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। नए सत्र में अब तक 68103 बच्चों का नामांकन हो चुका है।
विज्ञापन

जिले को इस वर्ष परिषदीय विद्यालयों में नए नामांकन के लिए 61208 बच्चों का लक्ष्य मिला था। उस लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करते हुए विद्यालयों ने 68103 बच्चों का नामांकन कराया। अब इन नए बच्चों का विद्यालय के खुलने पर शिविर लगवाकर आधार कार्ड बनवाने की तैयारी चल रही है। एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान में शुरू में काफी धीमी प्रगति रही लेकिन जब बीएसए ने कार्रवाई करनी शुरू की तो अन्य अधिकारी व शिक्षक सक्रिय हो गए। जिसका नतीजा लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल करना रहा। जिले में इस समय 1806 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें वर्तमान में 335943 बच्चे नामांकित हैं। जबकि पिछले सत्र में पंजीकृत बच्चों की संख्या 267840 थी। बीएसए गौतम प्रसाद ने बताया कि नए बच्चों का नामांकन होता रहता है। जो बच्चे अभी पंजीकृत हो गए हैं, उनका शीघ्र ही आधार कार्ड बनवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed