फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man was killed in an attack with a sharp weapon after he was told to stop riding his motorcycle recklessly.

Mirzapur News: तेज बाइक चलाने से मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक की मौत

Thu, 22 Jan 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A young man was killed in an attack with a sharp weapon after he was told to stop riding his motorcycle recklessly.
चुनार के चेराके पुरा गांव में हमले के बाद पड़ा सामान।  स्रोत- संवाद - फोटो : 1
चुनार। थाना क्षेत्र के चेरा केपुरा गांव में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर मनबढ़ों के धारदार हथियार के हमले में घायल रविचंद्र मौर्य (32) की बुधवार की सुबह लखनऊ के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक के साथ आक्रोश का का माहौल है। ग्रामीणों और पट्टीदारों ने हमलवरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। गांव निवासी नीलम ने रविवार को शाम पांच बजे तेज रफ्तार से बाइक लेकर गुजर रहे लोगों का दुर्घटना की आशंका जताते हुए विरोध किया था। इस पर बाइक सवार युवकों ने गाली देते हुए धमकी दी थी। देर शाम काफी संख्या में लाठी-डंडे और लोहे के रॉड लेकर हमलावरों ने नीलम की पिटाई कर दी थी। उन्हें बचाने आए पति रविचंद्र मौर्य की धारदार हथियार और डंडे से पिटाई कर दी थी। बीच-बचाव करने आए अन्य ग्रामीणों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। रवि के चाचा इंदल की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया था। इंदल ने बताया कि गंंभीर रूप से घायल रविंचद्र की बुधवार की सुबह मौत हो गई। मौत से आक्रोशित ग्रामीण गांव में इकट्ठा होकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। ग्रामीणों का आरोप है कि आरोपी मनबढ़ हैं। पहले भी मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहले सख्ती बरती होती तो रवि की जान बच सकती थी। मौत की जानकारी पर गांव पहुंची सीओ मंजरी राव के सामने परिजनों और आक्रोशित महिलाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। आरोप लगाया गया कि घटना के बाद जब वे तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने तहरीर फाड़ दी थी। तहरीर बदलवाकर अपने अनुसार लिखवाया। इस पर सीओ ने निष्पक्ष जांच करने और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम राजेश कुमार वर्मा, सीओ लालगंज अमर बहादुर के साथ अदलहाट और कछवां थानों की पुलिस फोर्स भी गांव पहुंचकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed