फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man hanged himself by hanging in mirzapur

फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
A young man hanged himself by hanging  in mirzapur
जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के महरौड़ा गांव में सोमवार की देर रात युवक ने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। मंगलवार की सुबह कमरे में शव लटका देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 19 वर्षीय विक्रम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह कक्षा 11 का छात्र था। सोमवार की रात खाना खाकर गांव में आई बारात देखने गया था। इसके बाद घर आकर अपने कमरे में सोने चला गया। देर रात उसने कब फंदा लगाया, किसी को पता नहीं चल सका। उसने लोहे के एंगल में गमछे के सहारे फंदा बनाया था। मंगलवार की सुबह छोटी बहन लक्ष्मीना कमरे में सफाई करने गई तो देखा कि उसके भाई का शव फंदे से लटका है। वह शोर मचाते हुए मां गीता देवी के पास पहुंची। शोर सुनकर परिजन भी इकट्ठा हो गए। आनन-फानन में परिजनों ने शव को फंदे से उतारा। जब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के अनुसार, मृतक विक्रम नौकरी की तलाश में बुधवार को दिल्ली जाने के लिए भी तैयार था। मृतक विक्रम मांझी के पिता केवला प्रसाद झारखंड में प्राइवेट नौकरी करते हैं। इस समय वही पर है, मृतक विक्रम अविवाहित था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed