फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A young man died in an accident while turning towards a petrol pump

Mirzapur News: पेट्रोल लेने के लिए पंप की तरफ मुड़ते समय हादसे में युवक की मौत

Tue, 09 Jul 2024 04:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 04:16 AM IST
विज्ञापन
A young man died in an accident while turning towards a petrol pump
जिगना। मिर्जापुर-प्रयागराज मार्ग पर सोमवार की सुबह तेल लेने जा रहे युवक की बाइक में पेट्रोल पंप के पास दूसरे बाइक सवार से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। अस्पताल ले जाने पर एक बाइक सवार की मौत हो गई। दूसरा बाइक सवार मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ा खुर्द के मिश्रपट्टी गांव निवासी अजय कुमार (19) पुत्र अशोक कुमार अपने साथी अनुराग (18) पुत्र राजेश के साथ सोमवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बाइक से पेट्रोल पंप पर तेल भरवाने जा रहे थे। पेट्रोल पंप पर मुड़ते समय तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इस हादसे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगाें की मदद से घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां अजय कुमार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने सर्रोई विजयपुर अस्पताल भेज दिया। वहां डाॅ. पुनीत अग्रवाल ने ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर पहुंचने से पहले ही अजय ने दम तोड़ दिया। दूसरे घायल अनुराग काे प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई। दूसरे बाइक सवार को हल्की चोट लगी थी। वह मौका पाकर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान भाग गया। अजय एक बहन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वे गांव के ही एक स्कूल में हाईस्कूल के छात्र थे। पिता मुंबई में नौकरी करते हैं। थानाध्यक्ष चंद्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed