फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A visitor from Kaushambi died while eating food.

Mirzapur News: खाना खाते समय कौशांबी से आए दर्शनार्थी की मौत

Sat, 13 Apr 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
A visitor from Kaushambi died while eating food.
थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के पास स्थित कलुआ वीर मंदिर के परिसर में शुक्रवार की शाम को खाना खाते समय दर्शनार्थी की मौत हो गई। साथ आए लोग उनको सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कौशांबी जनपद के थाना सराय गांव बरगदी निवासी राजकुमार (45) अपने गांव से निजी बस से विंध्याचल धाम में दर्शन पूजन करने के लिए आया था। दोपहर में मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करने के बाद रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर के पास स्थित कलुआ वीर मंदिर पहुंचे। वहां पर सभी लोग बरगद के पेड़ के पास खाना खा रहे थे। इस दौरान राजकुमार खाना खाते समय अचेत हो गया और थोड़ी देर में उसकी मौत हो गई। साथ आए लोग पुलिस की मदद से उपचार के लिए सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे धाम चौकी प्रभारी राजकुमार पांडेय ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि खाना खाते समय अचेत होने पर मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed