फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A team is visiting police stations ranging from Madihan to Madhya Pradesh to identify the girl.

Mirzapur News: बालिका की शिनाख्त के लिए मड़िहान से लेकर मध्य प्रदेश तक हर थाने जा रही टीम

Wed, 10 Jun 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
A team is visiting police stations ranging from Madihan to Madhya Pradesh to identify the girl.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मिर्जापुर। मड़िहान के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग से देवरी कला गांव के कुनबियामार जंगल में हत्या कर फेंके मिले बालिका के शव की शिनाख्त के लिए पुलिस अधीक्षक ने नए सिरे से टीम को लगाया है। बालिका की शिनाख्त में लगी टीम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है।
इसमें टीम को हर सूचना आदान-प्रदान की जानी है। एसपी ने बताया कि मड़िहान से लेकर मध्य प्रदेश तक के हर थाने तक पहुंच कर बालिका की पहचान करने के लिए टीम जा रही है। मड़िहान के मिर्जापुर-सोनभद्र मुख्य मार्ग से देवरी कला गांव के पास दो जून की दोपहर 10 वर्षीय अज्ञात बालिका का शव मिला था। बालिका के चेहरे और गले में चोट के निशान है। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने जांच पड़ताल कर शव की शिनाख्त और जांच के लिए पांच टीमाें का गठन किया था।
विज्ञापन

टीमें बालिका की शिनाख्त सोनभद्र होते मध्य प्रदेश बार्डर तक पहुंची पर उसका शिनाख्त नहीं हो सकी है। इसके बाद टीम ओडिशा, झारखंड और मध्य प्रदेश तक गई पर बालिका का पता नहीं चल सका। 72 घंटे बीतने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें हत्या की पुष्टि हो गई है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि बालिका की शिनाख्त के लिए नए सिरे से टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मड़िहान से आगे सोनभद्र और मध्य प्रदेश तक रास्ते में पड़ने वाले हर थाना का पर टीम जाकर बालिका का शिनाख्त करने में लगी है। बालिका बाहर की है। स्थानीय होती तो शिनाख्त के लिए कोई न कोई सूचना आ जाती। उसकी हत्या भी बाहर करके ही यहां फेंका गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed