फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A small bridge will be built on the Badaiya drain at a cost of Rs 228.14 lakh.

Mirzapur News: बड़ईया नाले पर 228.14 लाख से बनेगा लघु सेतु

Sun, 01 Feb 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
A small bridge will be built on the Badaiya drain at a cost of Rs 228.14 lakh.
सड़क और पुल निर्माण के लिए फावड़ा चलाकर शुभारंभ करती मझवां भाजपा विधायक शुचि​स्मिता मौर्य।-संवा - फोटो : संवाद
पड़री। पहाड़ी ब्लाक के पथरहां एनएच-135 से टेढ़ा मार्ग पर स्थित बड़ईया नाला पर बहु प्रतीक्षित लघु सेतु व सड़क निर्माण कार्य शनिवार से शुरू हो गया। मझवां भाजपा विधायक शुचिस्मिता मौर्य ने 228.14 लाख की परियोजना के लिए भूमि पूजन के साथ फावड़ा चलाकर कार्य का शुभारंभ कराया। लंबे समय से प्रतीक्षित इस परियोजना के शुरू होने पर क्षेत्रीय ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई। मझवां विधायक ने कहा कि बड़ईया नाले पर लघु सेतु का निर्माण क्षेत्र के लिए अत्यंत आवश्यक था। बरसात में नाले का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो जाता रहा है। इससे ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, मरीजों और व्यापारियों को आवागमन में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता रहा। मझवां विधायक ने कहा सेतु बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी। 135 राष्ट्रीय राज मार्ग से टेढ़ा मार्ग के बडईया नाला पर 3×5×5 मीटर स्पान का यह लघु सेतु लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) की तरफ से निर्मित कराया जाएगा। विधायक ने अधिकारियों को कार्य को गुणवत्ता पूर्वक व समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के सहायक अभियंता मान सिंह, अवर अभियंता मुस्ताक अहमद, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार मौर्य, ठेकेदार रमाकांत तिवारी, अवधेश प्रताप सिंह, प्रधान रामदेव सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed