फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A sample of 12 including six of the infected woman's family was taken

संक्रमित महिला के परिवार के छह समेत 12 का लिया गया सैंपल

Fri, 08 May 2020 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
A sample of 12 including six of the infected woman's family was taken
मिर्जापुर। कछवां थाना क्षेत्र के पीर खां मोहल्ले में महिला के कोरोनो संक्रमित पाए जाने पर गुरुवार को उसके परिवार के 16 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया था। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार के छह सदस्यों समेत 12 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयागराज भेजा। जिले से अब तक 523 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। अभी 92 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन

जिले में इस समय कोरोना संक्रमित दो मरीज विंध्याचल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इसमें एक अहरौरा के बसाढ़ी निवासी जमाती है। जिसकी पांचवी रिपार्ट निगेटिव आई थी। छठवां सैंपल भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट आना बाकी है। छठवीं रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे छुट्टी दे दी जाएगी। मुंबई से लौटी महिला की रिपोर्ट गुरुवार को पाजिटिव आने पर उसे विंध्याचल के आईसालेशन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

आईसालेशन में भदोही जिले का भी एक संक्रमित युवक भर्ती है। कछवां निवासी संक्रमित महिला अपने परिवार के आठ सदस्यों के साथ चार मई को मुंबई से लौटी थी। जिले में आने पर महिला और उसके दो पुत्रियों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। फिलहाल रिपोर्ट सिर्फ महिला की आई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने महिला के परिवार के क्वारंटीन किए गए 16 सदस्यों में छह लोगों का ही सैंपल जांच के लिए भेजा। जो मुंबई से साथ आए थे। उनकी रिपोर्ट आने के बाद बाकी सदस्यों का सैंपल लिया जाएगा। इसके अलावा मंडलीय अस्पताल के फीवर डेस्क में आने वाले गैर प्रांत के छह सदस्यों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहन से 30 यात्री पश्चिम बंगाल रवाना
मिर्जापुर। पश्चिम बंगाल के 30 लोग जिले में विभिन्न क्षेत्रों में मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार को सभी को निजी वाहनों से घर भेजा गया। रोडवेज के एआरए हरिशंकर पांडेय ने बताया कि सभी का रोडवेज में जांच कराने के बाद जिला प्रशासन के निर्देश पर निजी वाहन से सभी को भेजा गया। मजदूर पश्चिम बंगाल के मिराजपुर भेजा गया।
श्रमिकों को लेकर12 ट्रेनें गुजरी
मिर्जापुर। विभिन्न राज्यो से मजदूरों को लेकर लौट रही श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन की 12 ट्रेने गुरुवार की रात 12 बजे से शुक्रवार की शाम तक मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से गुजरी। अधिकांश ट्रेन बिहार और झारखंड के लिए रवाना हुई। ट्रेनों के गुजरने की सूचना पर आरपीएफ की टीम ताली बजाकर सभी को रवाना किया।
सीएचसी की टीम लेगी सैंपल
कछवां। पीर खां वार्ड में महिला के कोरोन संक्रमित पाए जाने के बाद क्षेत्र मेें नजर रखने के लिए सीएचसी की टीम गठित की गई है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि सीएचसी प्रभारी डा. सीबी पटेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। जो क्षेत्र में नजर रखेगी। कोरोना के लक्षण वाले लोगों की सैंपलिंग कराएगी।
39 टीमों ने घर-घर जाकर किया जांच
कछवां। क्षेत्र के पीर खां वार्ड में कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित 39 टीमों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। टीम में आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम थी। डब्ल्यूएचओ की लोग सुपरवाइजर थे। टीम घर-घर जाकर लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की जांच करने के साथ उनके बाहर से आने के बारे में जानकारी के लिए पूछताछ किया। साथ ही लक्षणों के बारे में जानकारी लिया। इस दौरान टीम दो हजार 328 घरों तक जाकर 11 हजार 640 लोगों की जांच की गई। इस दौरान संगीता सिंह, आशा, सुषमा, पुष्पा, अंजलि सिंह, सावित्री राय, सीमा, सुशीला आदि रही।
मलेरिया और नगर पंचायत विभाग ने किया सैनिटाइजेशन
कछवां। नगर पंचायत और मलेरिया विभाग की टीम ने शुक्रवार को हाट स्पाट क्षेत्र का सैनिटाइजेशन किया। मलेरिया विभाग की टीम ने घर के अंदर सैनिटाइजेशन किया और नगर पंचायत की टीम ने बाहरी क्षेत्र में सैनिटाइजेशन किया। चेयरमैन पंधारी यादव, अधिशासी अधिकारी नवनीत सिंह ने गुरुवार की शाम को भी इलाके का सैनिटाइजेशन कराया था।

बाहर से आए 46 की हुई जांच
पटेहरा। 15 दिन में दिल्ली से पैदल चलकर घर आए 46 मजदूरों की शुक्रवार को जांच की गई। सभी मजदूर दोपहर में पीएचसी पटेहरा पहुंचे। वहां थर्मल स्क्रीनिंग कर उनकी जांच की गई। जांच के बाद उनको 21 दिन के लिए होम क्वारंटीन करने को कहा गया। मजदूरों ने बताया कि वे पैदल चलने के साथ ट्रक का भी सहारा लिये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed