{"_id":"6ada672e61bbdafb040a9c80","slug":"a-massive-crowd-gathered-to-catch-a-glimpse-of-lord-jagannatha-chariot-the-depiction-of-the-reunion-of-lord-rama-and-bharata-captivated-hearts-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-163583-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: भगवान जगन्नाथ रथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम-भरत मिलाप ने मोहा मन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: भगवान जगन्नाथ रथ के दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, श्रीराम-भरत मिलाप ने मोहा मन
विज्ञापन
चुनार में भरत मिलाप लीला मंचन में गले मिलते श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुध्न चारो भाई। संवाद
- फोटो : ARchive
कछवां। कछवां के ऐतिहासिक भरत मिलाप समारोह में बुधवार देर शाम श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कछवां व्यापार मंडल की ओर से आयोजित समारोह में भगवान जगन्नाथ के भव्य रथ समेत करीब दो दर्जन धार्मिक झांकियां निकाली गईं। इन्हें देखने के लिए नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।
झांकियों का शुभारंभ पिछड़ा आयोग के उपाध्यक्ष सोहनलाल श्रीमाली, भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री आरपी कुशवाहा ने फीता काटकर किया। बूढ़ेनाथ चौराहे से निकला जुलूस क्रिश्चियन तिराहा, थाना तिराहा, साईं मंदिर, मुख्य बाजार और इंडियन बैंक तिराहा होते हुए वापस बूढ़ेनाथ चौराहे पहुंचा। आकर्षक सजावट से सजी झांकियों को देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ लगी रही। भगवान जगन्नाथ के रथ के दर्शन को श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा।
बृहस्पतिवार सुबह मंच पर प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान के स्वरूपों का भरत और शत्रुघ्न से मिलाप कराया गया। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारी, व्यापारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
पुष्पक विमान पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न
फोटो संख्या 16
चुनार। श्रीराघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति के तत्वावधान में बुधवार रात टेकौर स्थित भरत मिलाप मंच पर चारों भाइयों का मिलन हुआ। प्रभु श्रीराम के जयघोष से वातावरण गुंजायमान हो उठा। भरत मिलाप देखने के लिए स्थानीय और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।
मंच पर भरत और शत्रुघ्न, श्रीराम और लक्ष्मण के आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। इसी दौरान हनुमान जी ने मंच पर पहुंचकर उन्हें श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण के आगमन की सूचना दी। इसके बाद पुष्पक विमान पर सवार होकर श्रीराम और लक्ष्मण पहुंचे। मंच पर प्रतीक्षा कर रहे भरत और शत्रुघ्न ने उन्हें गले लगाया। चारों भाइयों के मिलन पर लीला प्रेमियों ने जयकारे लगाए। मिलन के बाद श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और माता जानकी पुष्पक विमान पर सवार होकर नगरवासियों को दर्शन देने निकले। इस दौरान लोगों ने घरों की छतों से पुष्पवर्षा की और जगह-जगह आरती उतारी। भरत मिलाप मेले के मुख्य अतिथि समाजसेवी विजय कुमार सिंह उर्फ भईया को समिति के संरक्षक बचाऊ लाल सेठ ने राम दरबार का चित्र और रामनामी देकर सम्मानित किया। लीला मंचन के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम अनेग सिंह, पुलिस उपाधीक्षक गायत्री यादव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
पुष्पक विमान पर सवार होने से पहले हुआ दर्शन-पूजन
चुनार। भरत मिलाप मंच पर चारों भाइयों के मिलन से पहले टेकौर मोहल्ले में सौरभ पुजारी के आवास पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया गया। इसके बाद पुष्पक विमान टेकौर स्थित बूढ़ेनाथ मंदिर के पास पहुंचा। वहां से बैंड-बाजे की धुन के साथ पुष्पक विमान पर सवार श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान भरत मिलाप मंच पहुंचे। इस अवसर पर माधवी गुप्ता, सुषमा गुप्ता, अनिल सिंह, सत्यनारायण पुजारी, श्वेता मिश्रा, विभा पुजारी, खुशी पांडेय, मनोज गुप्ता, फूलचंद साहनी और शशिकला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।