{"_id":"08d60006fff1f1223d7a86f1c3436f93","slug":"a-house-fire-blight-three-survivors-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में लगी आग एक झुलसा, तीन बचे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में लगी आग एक झुलसा, तीन बचे
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव में मोमबत्ती से लगी आग के कारण रविवार की देर रात एक व्यक्ति के मकान में आग लग गई। आग से जहां दूसरी मंजिल का एक कमरा धू धू कर जलने लगा
वहीं उसमें एक महिला समेत दो बच्चे फंस गए। शोरगुल सुन कर नीचे सो रहे परिवार के लोग आनन फानन में छत पर पहुंचे और उन्हें बचा लाए। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया।
भरुहना गांव निवासी भोलानाथ प्रजापति के मकान के दूसरी मंजिल पर उनकी बेटी बिल्लर अपने दो बच्चों के साथ सो रही थी। इसी दौरान कमरे की आलमारी में जल रही मोमबत्ती बिस्तर पर गिरने से कमरे में आग लग गई।
विज्ञापन
बिस्तर पर अपने दो बच्चों के साथ सो रही महिला को घटना की जानकारी तब हुई जब पूरा कमरा आग की चपेट में आकर धू धू जलने लगा।
लपट लगने पर महिला की नींद अचानक खुली तो अपने तथा बच्चों को आग से घिरा देख कर घबरा गई और शोर मचाने लगी। शोरगुल सुन कर परिवार के लोगों व पड़ोसियों की नींद खुल गई और वह कमरे से बाहर निकले।
कमरे में तीन लोगों के फंसे होने की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। किसी तरह छत पर चढ़े और कमरे में फंसे बिल्लर, उसके दस वर्षीय बेटे अमन, सात वर्षीय बेटी लाजों को किसी तरह से बचा कर बाहर ले आए।
बीच बचाव करने में भोलानाथ का 17 वर्षीय बेटा विनोद प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गया। आग से करीब दो लाख रुपये की क्षति होने की बात बताई जा रही है। घटना की सूचना क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी गई है। झुलसे युवक का इलाज अस्पताल में हो रहा है।