{"_id":"671967dff732988d950a60ec","slug":"a-girl-died-after-falling-into-a-water-filled-field-mirzapur-news-c-20-1-vns1032-769139-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: पानी भरे खेत में गिरने से युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: पानी भरे खेत में गिरने से युवती की मौत
विज्ञापन
पटेहरा। ककरद गांव में पानी भरे धान के खेत में गिरने से युवती की मौत हो गई। बुधवार को दोपहर से लापता युवती को खोजते हुए परिजन शाम को खेत में पहुंचे तो शव मिला।
मझारी निवासी अनीता गौड़ (20) पुत्री बबलू बचपन से ही ककरद अपने ननिहाल में रहती थीं। वे मानसिक रूप से अस्वस्थ थीं। उन्हें मिर्गी का दौरा भी पड़ता था । बुधवार को अपराह्न करीब तीन बजे वे खेत की तरफ गई थीं और वहां वापस नहीं लौटीं। कुछ देर बाद ननिहाल के लोग उन्हें खोजने लगे। खेत की तरफ गए तो सड़क किनारे पप्पू के घर से लगभग 60 मीटर दूर पानी से भरे धान के खेत में उनका शव मिला। ग्राम प्रधान पवन कुमार ने देर शाम पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि युवती मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। पानी भरे धान के खेत में गिरने से उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।