फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A child died after drowning in the Bansagar canal

Mirzapur News: बाणसागर नहर में डूबने से बालक की मौत

Wed, 30 Oct 2024 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
A child died after drowning in the Bansagar canal
पटेहरा। बारीपुर गांव में मंगलवार की शाम बाणसागर नहर में डूबने से नौ वर्षीय बालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

दुबौली गांव निवासी रोशन सोनकर का नौ वर्षीय पुत्र अनुज सोनकर बारीपुर गांव निवासी नाना राजेंद्र सोनकर उर्फ छोटे सोनकर के यहां आया हुआ था। मंगलवार की शाम अनुज गांव की दो बच्चियों के साथ बाणसागर नहर के पास पशुओं को चराने ले गया था। शाम को अनुज बाणसागर नहर में पानी पीने के लिए गया और उस दौरान पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चला गया। अनुज के डूबने पर साथ गईं गांव की बच्चियां भाग कर घर चली गईं। कुछ देर बाद ननिहाल के परिजन अनुज को खोजने लगे। पूछे जाने पर बच्चियों ने बताया कि वह नहर में डूब गया है। इसके बाद परिजन बाणसागर नहर से बालक को निकाल कर नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज ने बताया कि नहर में डूबने से बालक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed