फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A bus full of passengers overturned on the Ghori river embankment, 25 injured

Mirzapur News: यात्रियों से भरी बस घोरी नदी के रपटा पर पलटी, 25 घायल

Thu, 07 Nov 2024 02:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
A bus full of passengers overturned on the Ghori river embankment, 25 injured
लालगंज। देवघटा-कोटा घाट मार्ग पर घोरी नदी के रपटा पर बुधवार की शाम यात्रियों को लेकर जा रही एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में बस में सवार 25 लोगों को हल्की चोटें आईं। संयोग था कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया।
विज्ञापन

मिर्जापुर से होकर पटेहरा, दीपनगर, ददरी होते हलिया के सोनगढ़ा तक जाने वाली बस में करीब 25 यात्री सवार थे। बस बुधवार की शाम पांच बजे जा रही थी। बस देवघटा-कोटा घाट मार्ग पर घोरी नदी के रपटा पर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से यात्रियों में कोहराम मच गया। बस में सवार 25 यात्रियों को हल्की चोटें आईं। मतवार निवासी सीमा और नीबडीह निवासी शिवानी को ज्यादा चोट लगी है। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। संयोग था कि बस पलट कर नदी में गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर यात्रियों के परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजन अपने वाहन से इलाज के लिए लेकर चले गए। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भेजवाने की व्यवस्था कराई। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बस पलटने से उसमें सवार यात्रियों को हल्की चोटें लगी हैं। उनका इलाज कराया गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed