फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   A bike rider lost his life due to a vehicle collision

Mirzapur News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान गई

Sun, 11 May 2025 01:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
A bike rider lost his life due to a vehicle collision
पड़री। थाना क्षेत्र के डगमगपुर चौराहे के पास हाईवे पर शनिवार को दोपहर में वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

चंदौली जिले के चकिया थाना क्षेत्र के धर्मेशपुर निवाासी राहुल मौर्य (23) मड़िहान थाना क्षेत्र के दांती गांव स्थित अपनी पाही पर शुक्रवार को आया था। शनिवार को दोपहर में वह अपने घर लौट रहा था। डगमगपुर चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक सवार पर टक्कर मार दी, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया।

ग्रामीणों ने उसे सीएचसी चुनार पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़री पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। राहुल अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि वाहन के टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ वाहन चालक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed