फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   दूर किया जाए कुपोषण की समस्या

दूर किया जाए कुपोषण की समस्या

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। कुपोषण की समस्याओं का समाधान युद्ध स्तर से किया जाए। जिले के प्रत्येक अधिकारी कुपोषित व अति कुपोषित दो-दो गंावों को गोद लेकर कुपोषण की समस्या को दूर कराएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बातें जिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने शनिवार को बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में कहे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुपोषण के समाधान के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जाए, जो भी बच्चा कुपोषित पाया जाए उसे तत्काल संबंधित नजदीकी अस्पताल में चेक कराया जाए। डीएम ने गांवों में स्वच्छता के लिए स्वास्थ्य समितियों की बैठक बीडीओ के साथ कराने और उसमें राजस्व, आशा सहित जिला स्तरीय अधिकारी को उपस्थित रहने को कहा। जिला कार्यक्रम अधिकारी इंदू मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में तीन वर्ष के भीतर सूखा रोग व बौनापन की समस्या में पांच प्रतिशत की कमी लाना है। दूसरे चरण में चार प्रतिशत और तृतीय चरण में 10 प्रतिशत की कमी लाना है। कार्यशाला में एडीएम वित्त व राजस्व डीएस उपाध्याय, सीएमओ आरसी गुप्ता, प्रभारी सीडीओ राजीव वनकटा सहित सीडीपीओ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed