{"_id":"62-146517","slug":"Mirzapur-146517-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिविर में बताई स्काउट गाइड की महत्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिविर में बताई स्काउट गाइड की महत्ता
Mirzapur
Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। उ.प्र. स्काउट्स/गाइड्स जनपद मिर्जापुर के तत्वावधान में शनिवार को लायंस स्कूल में चल रहे प्रगतिशील प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में प्रार्थना, झंडा गीत, नियम, प्रतिज्ञा, इतिहास आदि विषयाें पर छात्र-छात्राआें को प्रशिक्षण दिया और उन्हें अनुशासन की सीख दी गई।
नगर के लालडिग्गी स्थित लायंस स्कूल परिसर में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ध्वजारोहण के उपरांत हुआ। कार्यक्रम के दौरान प्राथमिक चिकित्सा, लिखित परीक्षा, टेंट निर्माण, भोजन बनाना, रंगोली, पोस्टर, निबंध, कैंप फायर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियाें को वीपी-छह, सीटी के संकेत, खोज के चिह्न, टेंट लगाना, सेल्यूटिंग, रिपोर्टिंग आदि विषयाें पर प्रशिक्षण दिया गया। समापन पर बच्चाें को स्काउट/गाइड की महत्ता बताई गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती शैल तिवारी ने बच्चों को मार्ग दर्शन देते हुए उनके उज्जवल भविष्य के लिए कामना की। विशिष्ट अतिथि जिला संगठन आयुक्त स्काउट कमलेश द्विवेदी ने स्काउट-गाइड की उपयोगिता व महत्ता से अवगत कराया।
शिविर का संचालन केएम शुक्ल एवं अगस्त मुनि उपाध्याय ने किया। प्रशिक्षक के रूप में संजय कुमार एवं बालकरन यादव का विशेष योगदान रहा। इस दौरान स्काउट प्रभारी पीएन दूबे, ओपी सिंह, बीके सिंह, सुधा नेगी, प्रणव पाल, केएम श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में स्काउट/गाइड के अलावा अन्य लोगों की मौजूदगी रही।