फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पेट्रोलपंप कर्मियों को पीटा, बनाया बंधक

पेट्रोलपंप कर्मियों को पीटा, बनाया बंधक

Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 07 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
छानबे। लालगंज-गैपूरा मार्ग पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर शुक्रवार की देर रात नकाबपोश बदमाशों ने पंप कर्मियों के साथ मारपीट की। तमंचे के बट से पंप पर तैनात तीन कर्मचारियों पर प्रहार करने के साथ ही बदमाशों ने स्ट्रांग रूम में घुसने का प्रयास किया। घटना की जानकारी होने पर पंप मालिक ने विंध्याचल थाने में तहरीर दी। प्रथम दृष्टया पुलिस इसे मारपीट का मामला बताते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

विंध्याचल थाना क्षेत्र के दुगरहा निवासी पवन पांडेय का लालगंज गैपूरा मार्ग पर दीनूपुर विजयपुर इलाके में आनंद फिलिंग स्टेशन के नाम से पेट्रोल पंप है।
शुक्रवार की रात करीब दो बजे दो बाइक से चार नकाबपोश युवक पहुंचे। पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन दीपक से 500 रुपये का पेट्रोल गाड़ी में भरने के लिए कहा। दीपक केबिन से बाहर आकर बाइक में तेल भरने लगा। वह करीब 380 रुपये का पेट्रोल भरा था, तभी एक बदमाश ने तमंचे के बट से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद चाराें युवक केबिन में घुस गए और अंदर बैठे प्रकाश तथा शोभा को भी बट से मारते हुए घायल कर दिया।
विज्ञापन

पंप पर तैनात तीनों कर्मचारियों को जख्मी करने के बाद बदमाशाें ने तमंचे के बल पर कमरे में ही सभी को बंधक बना लिया। पंप कर्मियों के मुताबिक बदमाश पंप में बने स्ट्रांग रूम की तरफ बढ़ रहे थे तभी एक ट्रैक्टर चालक और कुछ अन्य लोग तेल लेने के लिए पंप पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्हें देखते ही बदमाश बाहर निकले और बाइक लेकर गैपूरा की ओर भाग गए। शोरगुल पर जुटे ग्रामीणाें को पंप कर्मियाें ने पहले दस हजार रुपये लूटकर बदमाशों के भागने की जानकारी दी। वहीं विंध्याचल पुलिस का कहना है कि पंप मालिक ने विंध्याचल थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया है। उधर, पंप मालिक ने बताया कि स्ट्रांग रूम की चाभी आरोपी मांग रहे थे, जिसे नहीं देने पर वह गेट तोड़ने लगे। इसी बीच डीजल भराने के लिए एक ट्रैक्टर आ गया, जिस पर सवार लोगों को देखकर वह भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed