{"_id":"62-122818","slug":"Mirzapur-122818-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकलांगाें की पेंशन बढ़ाने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकलांगाें की पेंशन बढ़ाने के लिए प्रदर्शन
Mirzapur
Updated Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। विकलांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन एक हजार करने की मांग को लेकर विकलांगों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश विकलांग सेवा समिति के सदस्यों ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को छह सूत्री मांगपत्र भेजा।
प्रदेश अध्यक्ष जटा शंकर सिंह जहरीला ने मांग किया कि शिक्षित बेरोजगारों की भंाति विकलांग, विधवा एवं वृद्धा पेंशन एक हजार दिया जाए। उन्होंने मांग किया कि गरीब व विकलांग विधवा महिलाओं को पेयजल समस्या के निदान के लिए हैंडपंप दिया जाए। प्रदेश महासचिव संजीव गुप्ता ने कहा कि गरीब, विकलांग, विधवा, झोपड़ी में रहने वाले विकलांगाें का गरीबी रेखा कार्ड बनाया जाए। भारत की राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक मुख्य धारा से जोड़ने के लिए विकलांग सीट सुरक्षित किया जाए। इस अवसर पर गुड्डू गुप्ता, रामसखा पटेल, रवि प्रकाश चौधरी, राजेश गौतम, पुरन सिंह आदि रहे।