फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   साहसिक कारनामा दिखा किया प्रेरित

साहसिक कारनामा दिखा किया प्रेरित

Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
Mirzapur
Mirzapur Updated Sun, 23 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
चुनार। वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के साथ-साथ गंगा को प्रदूषण मुक्त रखने का संकल्प ले कर निकले आठ राज्यों के 80 साहसी युवाओं ने चुनार क्षेत्र में गंगा नदी में हैरतअंगेज कारनामे दिखा कर युवाओं को प्रेरित किया। इस दौरान लोगों की खासी भीड़ रही।
विज्ञापन

दल के साथ चल रहे संजय बेनीवाल, डीआर शर्मा ने बताया कि जल पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ साथ गंगा तट पर रहने वाले लोगों से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने की अपील भी की जाएगी। आईकेसीए और पर्यटन विभाग के तत्वावधान में इलहाबाद से शुक्रवार को चुनार पहुंचे नौका दल के सदस्यों को शनिवार को बालूघाट से फ्लैगआफ कर वाराणसी के लिए रवाना किया गया। दल का नेतृत्व कर रहे बीएस कुशवाहा ने बताया कि गंगा वाटर रैली में दिल्ली, हरियाणा, एमपी, यूपी, उत्तरांचल, जम्मू/कश्मीर के अस्सी खिलाड़ियों के साथ पांच अधिकारी उनके साथ चल रहे है। तीन दिवसीय अभियान का समापन वाराणसी में होगा। चुनार से वाटर रैली दल को रवाना करते समय गंगा तट पर नगाड़े बजाए गए। नायब तहसीलदार राजमन के साथ नगर के चिकित्सक डा. जनमेजय सिंह व मेजर कृपाशंकर सिंह, ने सुबह आठ बजे फ्लैग आफ कर नौकादल को रवाना किया। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के मिथलेश कुमार, समाजसेवी मंसूर अहमद सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed