{"_id":"62-112986","slug":"Mirzapur-112986-62","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने मामले लंबित रहने पर बिफरे सीआरओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने मामले लंबित रहने पर बिफरे सीआरओ
Mirzapur
Updated Thu, 07 Nov 2013 05:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। तहसील प्रांगण में बुधवार को मुख्य राजस्व अधिकारी लालमणी त्रिपाठी की अगुवाई में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमेें कुल 65 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर समस्या निस्तारण की गुहार लगाई। मौके पर दो प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। इस दौरान अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश सीआरओ द्वारा दिया गया। वहीं पुराने शिकायती पत्रों का निस्तारण नहीं होने पर सीआरओ ने नाराजगी प्रकट की और संबंधित 13 विभागों के अधिकारियों का एक माह का वेतन रेाकने का निर्देश दिया।
तहसील दिवस में सबसे अधिक मामले राजस्व व पुलिस विभाग से संबंधित आए। इस दौरान मुख्य राजस्व अधिकारी लालमणी त्रिपाठी ने तहसील दिवस में अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। वहीें पुराने मामलों का निस्तारण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों का एक माह का वेतन रोकने का निर्देश दिया। इसमें पीडब्ल्यूडी, सिंचाई, विद्युत, लोक निर्माण, बीडीओ हलिया व लालगंज, खंड शिक्षा अधिकारी हलिया, लघु सिंचाई, विपणन, अपर अधिकारी पंचायत सहित आदि के विभाग हैं। इन विभागों द्वारा तहसील दिवस में आए पुराने प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं किया गया था।