{"_id":"67fc0a646780c78214052f06","slug":"92-types-of-tests-will-be-done-under-one-roof-medicines-will-be-available-at-cheaper-rates-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-132272-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: एक छत के नीचे होंगी 92 तरह की जांच, सस्ती मिलेंगी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: एक छत के नीचे होंगी 92 तरह की जांच, सस्ती मिलेंगी दवाएं
विज्ञापन
मेडिकल काॅलेज से संबंद्ध मंडलीय अस्पताल में रविवार को दो स्वास्थ्य सुविधाओं की सौगात मिली। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने आईपीएचएल लैब का शुभारंभ किया। यहां 92 तरह की जांच होगी। तृतीय तल पर बने लैब का केंद्रीय मंत्री ने निरीक्षण किया और वहां पर होने वाली जांच के बारे में जानकारी ली। इसके बाद परिसर में स्थित पुलिस चौकी के सामने अमृत फार्मेसी के लिए भूमि पूजन किया।
उद्घाटन और शिलान्यास समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एक से डेढ़ माह में अमृत फार्मेसी की सुविधा शुरू हो जाएगी। सरकार का प्रयास है कि अमृत फार्मेसी के जरिये मरीजों को सस्ती दवाएं मुहैया कराई जाएं। बताया कि पहले कार्यकाल में उन्होंने डायलिसिस की सुविधा शुरू कराई थी। जन औषधि केंद्र में सस्ती दवा मिलती है। देश में 15000 जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। 12000 केंद्र और खोले जाएंगे। गंभीर बीमारियों के लिए जो ब्रांडेड दवाएं महंगी मिलती है, वह अमृत फार्मेसी में सस्ती मिलेंगी। 2015 में दिल्ली एम्स में पहली अमृत फार्मेसी खुली थी। वहीं, यूपी में बीएचयू में खोली गई। अब तक 230 अमृत फार्मेसी खोली जा चुकी हैं। हृदय रोग समेत अन्य बीमारियों की दवाएं अमृत फार्मेसी में बाजार से 50 से 70 प्रतिशत तक कम दाम में मिलेंगी। अमृत फार्मेसी में साढ़े चार हजार दवाएं हैं, लेकिन कंपनी वाले मिर्जापुर में साढ़े छह हजार दवाएं रखने की बात कह रहे हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोविड में दुनिया घबराई थी। स्वास्थ्य महकमा उससे लड़ने को तैयार नहीं था। अब ऐसा स्वस्थ्य ढांचा तैयार करना है, जो महामारी में कारगर साबित हो। 64 हजार 180 करोड़ की परियोजना के तहत 730 जिलों में एकीकृत प्रयोगशाला बनाने की पहल हुई। मिर्जापुर में सवा करोड़ से लैब बनकर तैयार है। इसमें 92 तरह की जांचें होंगी। नई बीमारी का प्रकोप होने पर उसकी भी जांच हो सकेगी।
विज्ञापन
इस दौरान पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रामलौटन बिंद, प्राचार्य डाॅ. संजीव सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर छानबे विधायक रिंकी कोल, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन, जगदीश पटेल, प्रभारी डीएम विशाल कुमार, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, सीएमएस डाॅ. एसके श्रीवास्तव, एसीएमओ डाॅ. मुकेश प्रसाद, डाॅ. सचिन किशोर, डाॅ. दुर्गेश, रामकुमार विश्वकर्मा, नितिन विश्वकर्मा आदि रहे।
.................................................
आशाओं को दिया गया स्वास्थ्य किट
केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पूनम पांडेय, सीमा, ममता, नेहा गुप्ता, दुर्गा देवी, कल्पना जायसवाल, पुनम सिंह, मधु चौधरी, विमला देवी, सोनी समेत 10 आशा कार्यकर्ताओं को स्वास्थ्य किट प्रदान की। एसीएमओ डाॅ. मुकेश प्रसाद ने बताया कि किट में थर्मामीटर, बीपी मशीन, ग्लूकोमीटर, पानी की बोतल शामिल है।
..................................................
24 एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी
मंडलीय अस्पताल के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने जीआईसी में आयोजित कार्यक्रम में 24 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाई। एसीएमओ डाॅ. मुकेश प्रसाद ने बताया कि जिले में 31 एंबुलेंस 102 व 31 एंबुलेंस 108 की हैं। इसके अलावा तीन एएलएस एंबुलेंस है। 102 व 108 की खराब एंलबुेंस की स्थान पर नई एंबुलेंस आई है। इसमें 11 एंबुलेंस 108 और 13 एंबुलेंस 102 की आई हैं।
..........................................
आप लोग सुन रहे हो या पीछे बात कर रहे हो
आईपीएचएल लैब का निरीक्षण करते समय केंद्रीय राज्यमंत्री के साथ बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए थे। इसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ता थे। केंद्रीय मंत्री मेडिकल काॅलेज के प्राचार्य से लैब में होने वाली जांच के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पीछे मौजूद कार्यकर्ता शोर करने लगे तो केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि आप लोग सुन रहे हो या पीछे बात कर रहे हो। मुझे तो सब मालूम है, तुम लोगों के लिए आई हूं। सारे टेस्ट यहां होंगे। अब वाराणसी और लखनऊ जाने की जरूरत नहीं है। सुनो तो कम से कम, बात करने में लगे हो। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।