फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को लगाई फटकार

डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को लगाई फटकार

Fri, 04 Jan 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने अधिशासी अभियंता जल निगम को लगाई फटकार

विज्ञापन

मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट हाल में प्राथमिकता वाले विकास कार्यक्रमों, कानून व्यवस्था, कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली के प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने सभी कार्यदायी विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क व भवन जो भी निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हो गई है, अभियान चलाकर कार्य शुरू करा दें ताकि कार्य समय से काम पूरा हो सके। जल निगम के अधिशासी अभियंता को फटकार लगाते हुए डीएम ने कहा कि फरवरी तक कार्य पूर्ण ना होने पर प्रतिकूल प्रविष्टि देने की कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्ट्रेट सभागार में विकास प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने स्वास्थ्य सुविधाओं, राजस्व वसूली, वादों का निस्तारण, खनन, कृषि, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना व नेडा आदि विभागों की भी समीक्षा की। उन्होंने ददरी पेयजल योजना को 31 जनवरी तथा शेष 11 परियोजनाओं को फरवरी के अंत तक किसी भी दशा में पूर्ण कराने को कहा। डीएम ने सामूहिक बीमा योजना में बीडीओ द्वारा दिए गए लक्ष्य की सूची उपलब्ध न कराए जाने पर 15 जनवरी तक उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। नगरीय क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट में अपेक्षित प्रगति न लाने पर नगर पालिका के ईओ पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जनवरी के अंत तक कार्य पूर्ण कराने का निर्देश दिया। धान क्रय केंद्र की समीक्षा में बताया गया कि अभी तक एक लाख, दो हजार, आठ सौ मीट्रिक टन धान खरीद कर ली गई है जो निर्धारित लक्ष्य का 40 प्रतिशत है। डीएम ने कहा प्रतिदिन का लक्ष्य पूरा करें ताकि लक्ष्य पूरा हो सके। डीएम ने विभिन्न विभागों के निर्माण कार्यों व 50 लाख के ऊपर के निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कुपोषित गांवों को गोद लिए अधिकारियों से कहा सभी अधिकारी अपने-अपने गांवों में पेंट माई टायलेट के तहत शौचालयों पर पेंटिंग और कुछ चित्र अवश्य बनाएं ताकि स्वच्छ शौचालय को साकार किया जा सके। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन, सीएमओ डा. ओपी तिवारी, डीपीओ, डीपीआरओ, परियोजना निदेशक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने जिले के नगरीय व ग्रामीण अंचलों के प्रमुख चौराहों व बाजारों में अलाव के जलवाने का निर्देश एसडीएम को दिया। गुरुवार को रात में जिलाधिकारी ने चुनार तहसील क्षेत्र में भ्रमण करके असहायों के बीच कंबल का वितरण किया तथा प्रमुख चौराहों पर भ्रमण करके जलवाए गए अलाव का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी चुनार सुरेंद्र बहादुर सिंह को निर्देश दिया शहर व ग्रामीण अंचलों में स्वयं निरीक्षण कर अलाव जलवाएं तथा रात में उसका निरीक्षण भी स्वयं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed