{"_id":"5ba53f6a867a557ea274dba3","slug":"91537556330-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताजिया ले जा रहे युवक करेंट की चपेट में आकर झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताजिया ले जा रहे युवक करेंट की चपेट में आकर झुलसा
Updated Sat, 22 Sep 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। क्षेत्र के टौगा गांव में ताजिया बिजली के तार से छू जाने के कारण एक युवक करेंट लगने से झुलस गया। उसे पीएचसी पड़री में भर्ती कराया गया है। इस घटना से नाराज लोगों ने पड़री बाजार में तीन ताजियों को रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह घटना घटी है। ताजियादारों ने दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
ताजियेदार शुक्रवार की शाम छह बजे पड़री बाजार से एक ताजिया लेकर कर्बला जा रहे थे। जैसे ही वे टौगा गांव के पास पहुंचे कि ताजिया का ऊपरी हिस्सा 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार से छू गया जिससे ताजिया में करेंट उतर गया और जहीर (28) निवासी पड़री करेंट लगने से झुलस गया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। नाराज ताजियादारों ने तीन ताजियों पड़री बाजार में सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। आरोप लगाया गया कि बिजली विभाग को सूचित करने के बाद भी बिजली नहीं काटी गई थी जिससे यह घटना हो गई। इस दौरान विद्युतकर्मियों और ताजियादारों में कहासुनी भी हुई। पुलिस ने लोगोें को समझाबुझा कर शांत कराया।